फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players will not be able to play without age verification.

Gurugram News: उम्र सत्यापन के बिना नहीं खेल पाएंगे खिलाड़ी

Mon, 13 Jul 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Players will not be able to play without age verification.
जिला व ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं अगले सप्ताह से शुरू, सीएमओ कार्यालय में दस्तावेज जमा करना अनिवार्य
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले में अगले सप्ताह से शुरू होने वाली जिला एवं ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का आयु सत्यापन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को अपने खिलाड़ियों का आयु सत्यापन प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से कराना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।




जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को अपने खिलाड़ियों के दस्तावेज तैयार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ कार्यालय से सत्यापन संबंधी स्वीकृति पत्र मिलने और उसे शिक्षा विभाग में जमा कराने के बाद ही खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेलने की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन





शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले के स्कूलों को चार ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, ताकि आयु सत्यापन और प्रतियोगिताओं के संचालन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। एईओ जगदीश अहलावत ने कहा कि सभी स्कूलों को खिलाड़ियों का आयु सत्यापन समय पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना सीएमओ कार्यालय से सत्यापित दस्तावेज और शिक्षा विभाग की मंजूरी के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed