{"_id":"6a54f297234728e8100227fe","slug":"the-rath-yatra-festival-will-begin-today-with-mahaprabhus-netra-utsav-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94408-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महाप्रभु नेत्र उत्सव से आज शुरू होगा रथ यात्रा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महाप्रभु नेत्र उत्सव से आज शुरू होगा रथ यात्रा महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 जुलाई को शहर के विभिन्न हिस्सों में निकाली लाएगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगन्नाथ मंदिरों अलावा इस्कॉन के नेतृत्व में 21 सोसाइटियों और सेक्टर-10 कम्युनिटी सेंटर से पुराने शहर में रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा 16 जुलाई को होगी। इसके पहले मंगलवार को श्रीमहाप्रभु नेत्र उत्सव के साथ रथ यात्रा के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
सेक्टर-43 पावरग्रिड स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार की शाम महाप्रभु नेत्र उत्सव और नवजीवन का आयोजन होगा। ऐसा माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ 15 दिन तक बीमार होने के बाद इस उत्सव के साथ फिर से स्वस्थ होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। इस मंदिर में 15 जुलाई को उभा दर्शन सुबह आठ बजे होगा। 16 जुलाई को रथ यात्रा 11 बजे निकाली जाएगी। 17 जुलाई से 23 जुलाई तक मंदिर में ओडिशी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या होगी।
सेक्टर-15 पार्ट टू श्रीजगन्नाथ मंदिर में नेत्रोत्सव-नवयौवन उत्सव 14 जुलाई की सुबह होगा। मंदिर में 16 जुलाई को रथ यात्रा दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी लेकिन पूजा का कार्यक्रम सुबह 5 बजे शुरू होगा। यहां 27 जुलाई तक रथयात्रा के कार्यक्रम चलेंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-10ए सामुदायिक से निकलेगी रथ यात्रा
पुराने शहर में सेक्टर-10ए के सामुदायिक भवन से श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर पिछले एक हफ्ते से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। रथ यात्रा के लिए आयोजन समिति की बैठक रविवार शाम सेक्टर-10ए स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। संगठन के प्रवक्ता राजीव मित्तल ने बताया कि यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा का पूजन, छप्पन भोग लगाया जाएगा। सेक्टर-10ए से होकर खांडसा मंडी होते हुए 4- 8 मरला, पटौदी रोड से दोबारा रथ यात्रा सेक्टर-10ए सामुदायिक भवन पहुंचेगी। यहां गौर आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अजय गोयल, अजय अग्रवाल, मनीष सिंगला, शिवचंद गुप्ता आदि ने हिस्सा लिया।