{"_id":"6a55017789f772e20705f3fa","slug":"video-players-will-not-be-able-to-play-without-age-verification-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: आयु सत्यापन के बिना नहीं खेल सकेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: आयु सत्यापन के बिना नहीं खेल सकेंगे खिलाड़ी
गुरुग्राम। जिले में अगले सप्ताह से शुरू होने वाली जिला एवं ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का आयु सत्यापन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को अपने खिलाड़ियों का आयु सत्यापन प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से कराना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को अपने खिलाड़ियों के दस्तावेज तैयार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ कार्यालय से सत्यापन संबंधी स्वीकृति पत्र मिलने और उसे शिक्षा विभाग में जमा कराने के बाद ही खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेलने की मंजूरी मिलेगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के स्कूलों को चार ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, ताकि आयु सत्यापन और प्रतियोगिताओं के संचालन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।