{"_id":"6a54ae4d098e9725980cbb3b","slug":"video-haroli-civil-hospital-50-bed-building-foundation-mukesh-agnihotri-una-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haroli Civil Hospital: 8.42 करोड़ से बनेगा 50 बेड का नया भवन, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haroli Civil Hospital: 8.42 करोड़ से बनेगा 50 बेड का नया भवन, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रखी आधारशिला
Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:52 PM IST
हरोली विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को सिविल अस्पताल हरोली में 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले नए भवन की आधारशिला रखी। इस परियोजना पर करीब 8.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन का निर्माण लगभग एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने के बाद हरोली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी योजना के तहत 50 अतिरिक्त बिस्तरों के लिए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित उपचार उपलब्ध होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सिविल अस्पताल हरोली में 11 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं और विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का कोई भी स्वास्थ्य संस्थान चिकित्सकों के बिना नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल स्थापित करने के प्रयास भी जारी हैं, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक लाभ मिल सके। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिकित्सकों के लिए आवासों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके अलावा सिविल अस्पताल हरोली को जल्द ही लगभग 25 लाख रुपये की लागत वाली आधुनिक और पूरी तरह सुसज्जित एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक उसके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से पूरे हिमाचल में स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार और अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।