फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Abandoned the innocent child at the bus stand complex.

Gurugram News: मासूम को बस अड्डा परिसर में छोड़ा

Mon, 13 Jul 2026 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Abandoned the innocent child at the bus stand complex.
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में सोमवार की दोपहर को एक मां ने ममता को शर्मसार करते हुए अपने करीब डेढ़ माह के बच्चे को बस अड्डा परिसर में छोड़ दिया। यह बच्चा एटीएम बूथ के पीछे बने शौचालय के गेट के पास मिला। दोपहर करीब 12 बजे बच्चे की लगातार रोने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग गए तो शौचालय के गेट के आगे बच्चा मिला। बस अड्डे पर बच्चे की मां या अन्य परिजनों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पूछताछ केंद्र पर मौजूद परिचालक नितिन ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ईआरवी की टीम मौके पर पहुंची। ईआरवी की टीम ने सेक्टर-14 थाने की पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने बच्चे को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाकर उसके स्वास्थ्य की जांच कराई। सेक्टर-14 थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बच्चे को छोड़ने वाली महिला या अन्य की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बस अड्डा परिसर व आसपास सड़कोंं पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बच्चे को बस अड्डा परिसर में छोड़ने वाले की पहचान करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed