फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police constable shoots wife dead on her birthday

खाकी पर दाग: 32 बरस जी सकी प्रियंका, पुलिसवाले ने बर्थडे की रात बीवी को मारी गोली; मर्डर के पीछे रही ये वजह

Mon, 13 Jul 2026 10:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 10:28 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। करीब 2:55 बजे मनीष उन्हें स्कूटी से एलबीएस अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में मेट्रो पिलर संख्या-90 के पास दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि मनीष ने स्कूटी रोककर सर्विस पिस्टल से प्रियंका के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Delhi Police constable shoots wife dead on her birthday
पति मनीष और पत्नी प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने अपनी पत्नी की सर्विस पिस्टल से गोली मार दी। वारदात रविवार देर रात, महिला के जन्मदिन पर हुई। हत्या के बाद आरोपी पत्नी को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया। राह से गुजर रहे एक जोमैटो डिलीवरी बॉय ने घायल महिला को ऑटो से एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छह टीमें दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

2022 में हुई थी दोनों की शादी
पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मृतका प्रियंका (32) मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर के सादोपुर गांव की रहने वाली थी। वह पति मनीष भाटी के साथ ईस्ट विनोद नगर के ई-ब्लॉक में रहती थी। दोनों की शादी फरवरी 2022 में हुई थी। मनीष दिल्ली पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में पूर्वी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड (एएटीएस) में तैनात है, जबकि प्रियंका अशोक विहार के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी रोककर मारी गोली
पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। करीब 2:55 बजे मनीष उन्हें स्कूटी से एलबीएस अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में मेट्रो पिलर संख्या-90 के पास दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि मनीष ने स्कूटी रोककर सर्विस पिस्टल से प्रियंका के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में रात तीन बजे स्कूटी रुकी...दो मिनट बार सड़क पर गिरती नजर आईं प्रियंका
घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में रात तीन बजे स्कूटी रुकती दिखाई देती है। करीब दो मिनट बाद प्रियंका सड़क पर गिरती नजर आती हैं, जबकि आरोपी वहां से भाग जाता है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

पिता बोले-दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था
मृतका के पिता अजीत कुमार बैसोया ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी कारण वह करीब आठ महीने मायके में भी रही थी। बाद में समझौते के बाद वह फिर ससुराल लौट गई थी। एसडीएम के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या और दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

परिवार अस्पताल पहुंचा तो मिली हत्या की जानकारी
सोमवार सुबह प्रियंका के परिजनों को पहले पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना देकर बुलाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें हत्या की जानकारी मिली। प्रियंका की बहन दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। परिवार के अन्य सदस्य भी पुलिस सेवा से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed