फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voters should submit the enumeration form today itself; the draft list will be released on July 21.

Delhi NCR News: मतदाता आज ही जमा करें गणना प्रपत्र, 21 जुलाई को जारी होगी प्रारूप सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र जमा कराने का मंगलवार को अंतिम दिन है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना भरा हुआ प्रपत्र जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को सही और त्रुटिरहित बनाया जा सके। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर प्रपत्र एकत्रित करने, उनका डिजिटलीकरण करने और पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया समय पर पूरी करें। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 18 सितंबर तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को प्रकाशित होगी। प्रशासन ने अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

--------------------------------------------------
विज्ञापन


विपिन सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article