फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five face action in case of railway employee's death after falling from a pole.

Delhi NCR News: पोल से गिरकर रेलवे कर्मचारी की मौत मामले में पांच पर शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। होडल क्षेत्र के सोलाका रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पोल से गिरकर कर्मचारी अमरीश कमल की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद जांच तेज हो गई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कंपनी के जीएम, सुपरवाइजर, ठेकेदार और सह-ठेकेदार समेत पांच लोगों को नामजद कर मामले की जांच शुरू की है। मृतक के भाई सुरेंद्र पाल ने आरोप लगाया है कि अमरीश को काम के दौरान निर्धारित सुरक्षा उपकरण और गुणवत्तापूर्ण सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध नहीं कराई गई थी। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो हादसे में उसकी जान बच सकती थी।


जीआरपी के अनुसार, 26 जून को पावर ब्लॉक के दौरान अमरीश रेलवे पोल पर कार्य करते समय नीचे गिर गया था। गंभीर रूप से घायल अमरीश ने छह दिन तक उपचार के बाद दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की परिस्थितियों और कंपनी के सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article