गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की जल्द तस्वीर बदल जाएगी। खेड़कीदौला से बावल तक हाईवे के जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। हाईवे पर अवैध कटों को बंद कर एक्सप्रेसवे जैसा कॉरिडोर विकसित करने की योजना है। इस पर करीब 193 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला के आगे वाहन चालकों को परेशानी होती है। हाईवे पर कई जगहों पर अवैध कट बने हुए हैं। ऐसे में लोग मनमानी तरीके से हाईवे पर उतरते और चढ़ते हैं, इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) खेड़कीदौला से बावल तक हरियाणा क्षेत्र में चार फ्लाईओवर का निर्माण के साथ अवैध कटों को बंद कराकर वाहन चालकों को एक तय दूरी पर प्रवेश और निकास द्वार का बनवा रहा है। हाईवे के दोनों ओर ड्रेनेज निर्माण के बाद रेलिंग और कंकरीट के बैरिकेट बनाए गए हैं। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद करीब 64.4 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह नियंत्रित होगा। खेड़कीदौला से बावल हरियाणा बार्डर तक 32 प्रवेश और निकास द्वार होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।