{"_id":"6a550126c08e62469905a476","slug":"video-people-are-choking-on-the-dust-officials-are-not-taking-any-action-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"उड़ती धूल से घुट रही लोगों की सांसें, अधिकारी नहीं ले रहे सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ती धूल से घुट रही लोगों की सांसें, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
संवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। नगर निगम मानेसर के सेक्टर 79 में सड़क पर जमा मिट्टी और उड़ती धूल लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण हर समय धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सेक्टर के लोगों ने बताया कि करीब एक साल से गांव की मुख्य सड़क की हालत खराब है। सबसे ज्यादा गंभीर हालत जय भारती स्कूल के सामने सड़क पर जगह-जगह मिट्टी जमा होने के कारण हल्के वाहन हों या भारी वाहन, सभी के गुजरते ही धूल का गुबार उठने लगता है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों और दुकानों में भी हर समय धूल जमा रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।