सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players won seven medals in the state yoga competition.

Gurugram News: राज्य योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Players won seven medals in the state yoga competition.
विज्ञापन
विश्व फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन द्वारा फरीदाबाद में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। विश्व फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन द्वारा फरीदाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के दम पर कई पदक हासिल किए।


आर्टिस्टिक ग्रुप प्रतियोगिता में कक्षा चौथी जी की आद्रा अकोले, कक्षा चौथी-एच चित्रा अकोले, कक्षा पांचवीं की स्पृहा पवार, कक्षा चौथी की दर्शनी जैन और कक्षा चौथी की परी प्रभाकर ने रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता के 10-14 आयु वर्ग में अमायरा शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। आर्टिस्टिक सोलो प्रतियोगिता में आरना पाहुजा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
Trending Videos



विशेष बात यह रही कि प्रतियोगिता में शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed