सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yoga campaign turns gymnasiums into health centers

Gurugram News: योग मुहिम से व्यायामशालाएं बन रहीं स्वास्थ्य केंद्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Yoga campaign turns gymnasiums into health centers
विज्ञापन
गुरुग्राम। आयुष विभाग की ओर से जिले की व्यायामशालाओं को स्वास्थ्य व योग जागरूकता केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत इकबालपुर, रामपुर, दौलताबाद, कुनी और लोकरा सहित कई व्यायामशालाओं में स्वास्थ्य एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को शिविर में प्रशिक्षित योग सहायकों की ओर से कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया व स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी और जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और व्यायामशालाओं को सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करना है। यह मुहिम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को भी गति दे रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed