सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plots will be available in Shikohpur village after drone survey

Gurugram News: शिकोहपुर गांव में ड्रोन सर्वे के बाद मिलेंगे प्लॉट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Plots will be available in Shikohpur village after drone survey
विज्ञापन
शिकोहपुर गांव में अनुसूचित जाति के लोगों को दिए जाएंगे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शिकोहपुर गांव में अनुसूचित जाति के लोगों को जमीन देने की प्रक्रिया अब तेज होने जा रही है। हरियाणा सरकार जल्द ही गांव की करीब सात एकड़ जमीन का ड्रोन सर्वे कराएगी। इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र लोगों को प्लॉट दिए जाएंगे।
इस मामले को लेकर बुधवार को हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 15 जून तक ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाए। यह जमीन शिकोहपुर गांव के खसरा नंबर 2345 में स्थित है, जिसे पहले अनुसूचित जाति कॉलोनी के लिए चिन्हित किया गया था। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि वर्ष 1991 में इस जमीन का कुछ हिस्सा अनुसूचित जाति के 13 लोगों को आवंटित किया गया था। साथ ही कई परिवार पिछले कई वर्षों से यहां रह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार अब यह भी जांच करेगी कि जमीन पर कितने लोग रह रहे हैं और कहीं किसी ने अवैध कब्जा तो नहीं किया हुआ है। इसके लिए ड्रोन सर्वे के साथ रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगा। मंत्री ने कहा कि हिसार के कुछ गांवों में लागू की गई नीति के आधार पर यहां भी लोगों को प्लॉट दिए जाएंगे। प्लॉट का निर्धारण वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के अनुसार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह जमीन पंचायत के अधीन नहीं है, इसलिए इस पर फैसला हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत लिया जाएगा। सरकार की अधिकृत एजेंसी ही ड्रोन सर्वे का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed