सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations are underway to provide full power supply during the summer; whether or not it will be available will be revealed during the heatwave.

Gurugram News: गर्मी में पूरी बिजली देने की तैयारी, मिलेगी या नहीं, हीटवेव में पता चलेगा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Preparations are underway to provide full power supply during the summer; whether or not it will be available will be revealed during the heatwave.
विज्ञापन
भीषण गर्मी से निपटने के लिए बिजली निगम के प्रबंध निदेशक ने जारी किए निर्देश
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हर साल की तरह इस बार भी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने गर्मी बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी की है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शहरवासियों को इसका कितना फायदा मिलेगा, यह हीटवेव के दौरान ही पता चलेगा। उल्लेखनीय है कि हर साल गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ता है।
निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डीएचबीवीएन मुख्यालय में एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम 24/7 आधार पर कार्य करेगा जो पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा। यह कंट्रोल रूम फीडर स्तर पर सप्लाई की स्थिति, ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन पर नजर रखेगा। आउटेज और बहाली का पूरा रिकॉर्ड बनाएगा। निगम प्रवक्ता ने बताया कि सिस्टम ऑपरेशन, हिसार के अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो एचपीपीसी और यूएचबीवीएन के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं तैयारियां
-डीएचबीवीएन ने निर्देश दिए हैं कि हर माह खराब प्रदर्शन करने वाले फीडरों की पहचान की जाए। इसमें 11 केवी के ऐसे फीडर शामिल होंगे जिनमें महीने में 20 या उससे अधिक ब्रेकडाउन हों जबकि 33 केवी के फीडरों में 5 या उससे अधिक ब्रेकडाउन होने पर विशेष समीक्षा की जाएगी।

-बिजली आपूर्ति में अस्पतालों, जल आपूर्ति योजनाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं

-अधिक मांग के दौरान डायनेमिक लोड मैनेजमेंट लागू किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार लोड शेडिंग की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त स्टॉक और त्वरित प्रतिक्रिया टीमें तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

-उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की अग्रिम सूचना एसएमएस, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम में अधिकारियों की तैनाती कर शिकायतों के त्वरित निवारण पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed