{"_id":"6a7322108bada503b4007cd1","slug":"protests-continue-for-the-third-day-warning-of-a-major-agitation-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96794-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीसरे दिन भी प्रदर्शन...बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीसरे दिन भी प्रदर्शन...बड़े आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना बिजली विभाग कर्मचारियों ने निजीकरण नीति के विरोध में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना बिजली विभाग कर्मचारियों ने बुधवार को तीसरे दिन भी कार्यकारी अभियंता कार्यालय में निजीकरण को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण उपभोक्ताओं के कार्य बाधित हो रहे हैं, कई बार तो उन्हें अपने कार्यों को कराए बिना ही वापस लौटना पड़ता है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर निजीकरण नीति को वापिस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान बिजली कर्मचारियों के चारों संगठन एकजुट रहे।
प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान विजयपाल द्वारा की गई थी। इसमें वक्ताओं ने कर्मचारी विरोधी नीति की कड़े शब्दों में आलोचना की। यूनिट प्रधान विजयपाल ने कहा कि सरकार बिजली कर्मचारियों की जमकर उपेक्षा करने में लगी है, जो कर्मचारियों को सड़क पर लाने के लिए मजबूर कर रही है।
सरकार ने निजीकरण नीति को लागू करके कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ेगा। यूनिट प्रधान ने कहा कि कर्मचारी 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक हड़ताल करेंगे। तथा सरकार को एकजुटता का परिचय देकर निजीकरण नीति को रद्द कराएंगे। इस अवसर पर उस्मान, पंडित सोनू, सतबीर यादव, जयराम आदि मौजूद रहे।