सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rain that brought relief turns into a nightmare for travelers.

Gurugram News: राहत की बारिश यात्रियों के लिए बनी आफत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Rain that brought relief turns into a nightmare for travelers.
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के मुख्य बस अड्डे पर बारिश का पानी जमा होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होने से चालक-परिचालकों को बसें निर्धारित स्टॉपेज पर न लगाकर सूखी जगहों पर खड़ी करके सवारियां बैठानी पड़ रही हैं। वहीं, परिसर के सार्वजनिक शौचालय के रास्ते में भारी पानी जमा होने से लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, अड्डा में पानी भरने के बाद शौचालयों पर ताले लगा दिए गए हैं। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद बस अड्डा में कई जगहों पर पानी भरा हुआ है, जिस कारण यात्रियों का पोर्टा कैबिन तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। बस अड्डा परिसर में बारिश के पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। इस कारण बारिश के मौसम में हर साल बस अड्डा परिसर में जलभराव की समस्या होती रहती है। बीते साल भी बस अड्डा में टुल्लू मोटर चलाकर भरे पानी को निकाला गया था। इस बार भी डिपो प्रबंधन को बारिश का पानी निकालने के लिए मोटर लगाने की व्यवस्था करनी होगी। गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने बताया कि बस अड्डा पर पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद पानी भर जाता है। बारिश के पानी को निकालने के लिए व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और बसों को भी निर्धारित स्टॉपेज पर खड़ी करके सवारियां बैठाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed