{"_id":"6a466320d99b95373e02e1c3","slug":"rented-a-cab-removed-the-gps-and-got-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93288-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किराये पर कैब लेकर जीपीएस हटाया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किराये पर कैब लेकर जीपीएस हटाया, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी ने नहीं लौटाई थी कार, बजघेड़ा थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
नंबर गेम -03 दिन के रिमांड पर आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। किराये पर कैब लेकर जीपीएस हटाने व कार न लौटाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुधीर कुमार (36) दिल्ली के नरेला इलाके का रहने वाला है। बजघेड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
मामले में पुलिस को शिकायत 26 मार्च को एक कंपनी के मैनेजर ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि इनकी कंपनी किराये पर कैब उपलब्ध कराती है। 17 मई 2025 को सुधीर कुमार नामक व्यक्ति ने कंपनी से व्यावसायिक उपयोग के लिए गाड़ी किराये पर ली थी। नियम के अनुसार, हर सप्ताह कैब का तय किराया कंपनी में जमा किया जाना था, लेकिन आरोपी ने एक महीने तक किराया जमा नहीं कराया। कंपनी ने संपर्क किया तो आरोपी ने किराया नहीं दिया और गाड़ी भी वापस नहीं की। बजघेड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी सुधीर को बजघेड़ा इलाके से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि सुधीर सोनीपत में एक कुलदीप नामक व्यक्ति के गेस्ट हाउस में नौकरी करता था। आरोपी ने उपरोक्त कंपनी से प्रतिदिन के किराये के हिसाब से टैक्सी चलाने के लिए किराए पर लेकर गाड़ी का जीपीएस निकाल दिया। ये गाड़ी उसने कुलदीप को चलाने के लिए दे दी। इसके बाद इसने न तो किराया दिया ओर न ही गाड़ी लौटाई। पुलिस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।