फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road repeatedly caving in; no permanent solution.

Gurugram News: बार-बार धंस रही सड़क, स्थायी समाधान नहीं

Wed, 12 Aug 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Road repeatedly caving in; no permanent solution.
बादशाहपुर। सुभाष चौक के पास गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर सड़क का एक हिस्सा फिर धंस गया है। इस कारण हाईवे पर वाहनों के लिए केवल दो लेन बची हैं। सुरक्षा के लिए बैरिकेड और ट्रैफिक कोन लगाए गए हैं। हाल ही में निर्माण सामग्री से भरे एक ट्रक के वजन से सड़क धंसी। एनएचएआई ने प्रभावित क्षेत्र को बंद कर दिया है। यह समस्या पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। पिछले कई वर्षों में यहां सड़क पर गड्ढे हो चुके हैं। हर बार मरम्मत के बाद भी समस्या दोबारा उत्पन्न हो जाती है। इसका स्थायी समाधान न होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी है। छह मई को भी इसी जगह सड़क धंसी थी, जिसका कारण जीएमडीए की मुख्य पाइपलाइन का टूटना था। तब एनएचएआई ने मिट्टी और रोड़ी डालकर सड़क भरवाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed