सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads in Manesar Municipal Corporation area will be sparkling clean, 93 crores will be spent

Gurugram News: मानेसर निगम क्षेत्र की सड़कें होंगी चकाचक, 93 करोड़ होंगे खर्च

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Roads in Manesar Municipal Corporation area will be sparkling clean, 93 crores will be spent
विज्ञापन
36 सड़कों के फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट को भी ठीक कराया जाएगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने शहर में विकास और बेहतर यातायात सुविधा के लिए बड़ी योजना बनाई है। इसके तहत निगम के क्षेत्र में लगभग 68.3 किलोमीटर लंबी 36 सड़कों को सुधारा जाएगा। इस काम पर लगभग 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
निगम अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना इस साल के अंत तक पूरा करने की उम्मीद है। निगम का लक्ष्य है कि शहर की सड़कें सुचारू, सुरक्षित और चलने योग्य हों। इससे लोगों को यातायात में आसानी होगी और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। परियोजना में मुख्य और ग्रामीण मार्गों दोनों को शामिल किया गया है, ताकि पूरे क्षेत्र में यातायात सुगम बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की इस योजना के जरिये जहां पर भी सड़कों में दरार या जो सड़कें उखड़ गई हैं उस पर नई डामर की परत डालकर सड़क को फिर से मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही सड़कों के किनारे जो फुटपाथ जर्जर हो चुकें हैं उनकी मरम्मत व फिर से ठीक करने के लिए निर्माण कार्य कराया जाएगा। सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी और उनकी देखभाल की जाएगी। ग्रीन बेल्ट बनाने का काम विभाग की तरफ से लगभग 10 किलोमीटर सड़कों के अंतराल पर किया जाएगा।

इस योजना के तहत निगम क्षेत्रों के इन इलाकों की पुरानी व जर्जर सड़कों को सुधारा जाएगा। इसमें गुरुग्राम-पटौदी रोड से जुड़े कई रास्ते शामिल हैं। इनमें वजीरपुर रोड, ढाणी शग्राम होते हुए पटौदी रोड, मानेसर रोड से कासन पूर्णमल मंदिर तक, गुरुग्राम-पटौदी रोड से बामडौली और मेवका, खेड़की दौला से सिही, सिकंदरपुर और बढ़ा, गढ़ी हरसरू से तुगलकपुर तक के रास्तों को सुधारकर बेहतर किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में उनकों कोई परेशानी न हो। निगम अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत इस हफ्ते वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में 19 एस्टीमेट को मंजूरी मिल गई है। वहीं, बाकी परियोजना को पहले ही मंजूरी मिल गई थी। एक परियोजना को अभी समिति से मंजूरी मिलना बाकी है। निगम अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि यह कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाए।
लगाए जाएंगे पेड़-पौधे
नगर निगम के अंर्तगत आने वाली लगभग 12 किलोमीटर सड़क और एचएसआईआईडीसी के तहत आने वाली आठ किलोमीटर सड़क पर पेड़-पौधे लगाएं जाएंगे। इस काम को करने के लिए अन्य एजेंसी के साथ मिलकर किया जाएगा। पेड़ों के लगने से हवा की हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और इलाके में हरियाली बढ़ेगी।
-----------------------------


नगर निगम मानेसर के अधीन आने वाले क्षेत्रों में खराब व जर्जर हो चुकी सड़कों को सुधारने के लिए योजना बनाई गई है। निगम क्षेत्र की जर्जर हो चुकी सड़कों को सुधारा जाएगा। अभी 1.17 किमी सड़कों को ठीक किया जा चुका है। बाकी परियोजना को मंजूरी मिलते ही तेजी से कार्य कराया जाएगा। - हितेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed