Saif-Kareena Wedding Anniversary: सैफ-करीना ने पटौदी के इब्राहिम पैलेस में मनाई सालगिरह, बच्चे भी थे साथ
सैफ अली खान ने पटौदी में अपने खेतों में भ्रमण किया वीरवार को महल परिसर में ही सैफ अली खान क्रिकेट व फुटबॉल खेलते नजर आए। इब्राहिम पैलेस में स्थित अपनी निजी जिम में भी उन्होंने पसीना बहाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता सैफ अली खान व उनकी पत्नी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान बुधवार को पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस पहुंचे। इब्राहिम पैलेस में ही दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी साथ रहे।
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की शादी करीना कपूर खान से 16 अक्टूबर 2012 को हुई थी। उसके बाद से ही सैफ अली खान अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए अपने पटौदी पैलेस में आते रहे हैं। बीतें बुधवार को अपने पटौदी पैलेस में सैफ अली खान उनकी पत्नी करीना कपूर खान बेटे तैमूर अली खान व जहांगीर के साथ पहुंचे।
सैफ अली खान ने पटौदी में अपने खेतों में भ्रमण किया वीरवार को महल परिसर में ही सैफ अली खान क्रिकेट व फुटबॉल खेलते नजर आए। इब्राहिम पैलेस में स्थित अपनी निजी जिम में भी उन्होंने पसीना बहाया। सैफ करीना के साथ उनके दोनों बच्चों ने भी यहां साइकलिंग की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सैफ अली खान उनकी पत्नी करीना कपूर खान सहित दोनों बेटे अपने पटौदी पैलेस में कई दिनों के लिए शांत वातावरण में रहेंगे। वहीं उन्होंने अपना फोटों सोशल मीडिया पर अपलोड किया।