फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Samples of Ghevar and milk were sent to the FDA for testing.

Gurugram News: एफडीए ने घेवर और दूध के नमूने जांच के लिए भेजे गए

Thu, 06 Aug 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Samples of Ghevar and milk were sent to the FDA for testing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने फर्रुखनगर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फर्रुखनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक मिठाई की दुकान और एक डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान एक दुकान से घेवर और दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।


यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। एफडीए की टीम लगातार मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के दौरान नमूने लिए गए है। इन नमूनों को तुरंत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एफडीए मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। सावन के दौरान मौसम में मिठाई और दूध उत्पादों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed