सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SCERT conducted special classes on new methods of teaching mathematics.

Gurugram News: गणित पढ़ाने के नए तरीकों को लेकर एससीईआरटी ने कराईं विशेष कक्षाएं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
SCERT conducted special classes on new methods of teaching mathematics.
विज्ञापन
कक्षा में रटने की बजाय समझ और गतिविधियों से सीखेंगें विद्यार्थी

नई गणित शिक्षा पद्धति पर एससीईआरटी का फोकस

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर में तीन दिवसीय विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की गणित विषय की समझ को बेहतर बनाने और नई पाठ्यपुस्तक गणित प्रकाश का सही तरीके से उपयोग करना रहा। यह कार्यक्रम 8 से लेकर 10 जून तक एससीईआरटी हरियाणा और एनसीईआरटी के सहयोग से किया गया।

इन कक्षाओं में एससीईआरटी हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक और गणित विशेषज्ञ सुनील बजाज ने विद्यार्थियों को पढ़ाया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह दिखाना था कि नई किताब के अनुसार गणित को बच्चों को आसान और रोचक तरीके से कैसे समझाया जा सकता है। कक्षा छठी के करीब 30 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने गणित से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियां कीं, सवाल हल किए और समूह में मिलकर सीखने का अनुभव लिया। कक्षाओं में बच्चों को रटने की बजाय गणित के नियमों को समझने और उनका उपयोग करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में एससीईआरटी के गणित विशेषज्ञ संजीव कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कक्षाओं के संचालन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed