सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schedule for transfer drive in PM Shri and Model Sanskriti Schools released

Gurugram News: पीएम श्री व मॉडल संस्कृति स्कूलों में तबादला ड्राइव का शेड्यूल जारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Schedule for transfer drive in PM Shri and Model Sanskriti Schools released
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने पीएम श्री और सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों के तबादले के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी किया गया। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगी। शेड्यूल के अनुसार, 12 से 14 मार्च तक वास्तविक, डीम्ड और नोटेशनल रिक्तियों का कॉन्फिगरेशन व प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 15 से 18 मार्च तक स्वैच्छिक भागीदारी वॉलंटरी पार्टिसिपेशन की प्रक्रिया चलेगी। 19 से 20 मार्च तक रिक्तियों की गणना और उनका प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 से 25 मार्च तक पहले चरण में स्टेशन चयन की प्रक्रिया होगी, जबकि 26 से 28 मार्च तक पहले चरण का अलॉटमेंट किया जाएगा। दूसरे चरण में 29 मार्च से 1 अप्रैल तक स्टेशन का चयन करवाया जाएगा और 2 से 4 अप्रैल तक अंतिम अलॉटमेंट जारी किया जाएगा। विभाग के अनुसार, पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के तहत की जाएगी। साथ ही नए जिलों में आवंटित जेबीटी व पीआरटी (आर्ट) शिक्षकों को भी नए जिलों के स्कूलों में आवेदन करना होगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed