फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schools get three weeks of extra time for exam preparation.

Gurugram News: स्कूलों को परीक्षा तैयारी के लिए मिला तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय

Thu, 06 Aug 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Schools get three weeks of extra time for exam preparation.
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्र मूल्यांकन परीक्षाओं की तैयारियों के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। अब परीक्षाएं 25 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होंगी। पहले परीक्षाएं 3 अगस्त से प्रस्तावित थीं।
विज्ञापन

नई डेटशीट के अनुसार स्कूलों को प्रश्नपत्रों की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की तैयारी और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने का समय मिलेगा। वहीं विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम दोहराने और बेहतर तैयारी करने का अतिरिक्त अवसर प्राप्त होगा। एससीईआरटी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाएं सुबह और दोपहर की दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के कारण परीक्षा से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा बाद में कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed