सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scorpio, Dhaba, a house and two electricity meters caught fire

Gurugram News: स्कॉर्पियो, ढाबा, एक मकान और बिजली के दो मीटरों में लगी आग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Scorpio, Dhaba, a house and two electricity meters caught fire
विज्ञापन
कोई हताहत नहीं, मीटर में आग लगने से वाहनों को हुआ नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गर्मी के मौसम में आग लगने की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुग्राम में चार स्थानों पर स्कॉर्पियो, ढाबा, एक मकान और बिजली के दो मीटरों में आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल टीमों मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इन घटनाओं में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मीटर में आग लगने से वाहनों को नुकसान हुआ है।
मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे सेक्टर-69 स्थित इमारत के चौथे फ्लोर पर बने एक मकान में आग लग गई। गनीमत रही की घटना के दौरान मकान में कोई मौजूद नहीं था। मकान के साथ अन्य मकान में रहने वाले लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी। सुबह 5:38 बजे मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी माैके पर भेजी। फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में काफी सामान जल गया। अभी नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 25 मई की रात करीब 11:45 बजे डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र स्थित यू-55/22 नंबर मकान के बाहर लगे बिजली के दो मीटरों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बिजली की तारों से भी चिंगारियां निकलने के बाद आग फैल गई। मीटरों व तारों में लगी आग की लपटें नीचे खड़े वाहनों तक पहुंच गईं। 11:51 बजे सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने काफी सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाया। इस घटना में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, मकानों के नुकसान पहुंचने या किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बादशाहपुर में एचआर-26 स्थित एक ढाबे में 25 मई की रात करीब 8:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में ढाबे का काफी सामान जलने से मालिक को नुकसान हुआ। हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, सोमवार की रात करीब 8:30 बजे सेक्टर-81 में चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में आ लगी गई। सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। स्कॉर्पियो मालिक व मानेसर निवासी राजेश के अनुसार चलती गाड़ी में अचानक धुआं निकलने लगा, तो उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने गाड़ी को चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि गाड़ी के साथ चाबी, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान भी जल गया है।
----
मकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। घटना के दौरान मकान में कोई नहीं था। दमकल टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया व अन्य मकानों तक आग बढ़ने से रोकी। जांच के बाद ही नुकसान के बारे में पता चल सकेगा। - मामचंद, अधिकारी, सेक्टर-29 फायर स्टेशन, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article