सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scorpio hits scooter, minor dies in accident

Gurugram News: स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Scorpio hits scooter, minor dies in accident
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक मौके से भागा, प्राथमिकी दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में 24 मई की देर शाम करीब 8 बजे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता विक्रम सिंह की शिकायत पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-91 निवासी विक्रांत के रूप में हुई है। मृत लड़के के पिता विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 मई की देर शाम को वे विशाल मेगा मार्ट में सामान खरीदने के लिए गया था। उनका बेटा स्कूटी से विशाल मेगा मार्ट की ओर आ रहा था। जब वह कांकरौला से मेवका रोड पर श्री चेतन्या स्कूल के सामने पहुंचा तो एक स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी को मौके से लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायल लड़के को उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि स्कूटी को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो की पहचान हो सके। स्कॉर्पियो की पहचान करके चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -गिरीराज, जांच अधिकारी, सेक्टर-93 पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article