फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shiv Lal Academy won by 4 wickets.

Gurugram News: शिव लाल अकादमी 4 विकेट से जीती

Mon, 20 Jul 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Shiv Lal Academy won by 4 wickets.
गुरुग्राम। जिले के एसएल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सोमवार को शिव लाल क्रिकेट अकादमी और आर क्यूब अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें शिव लाल अकादमी की टीम ने आर क्यूब क्रिकेट अकादमी की टीम को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर आर क्यूब अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए टीम की ओर से शिवम ने 38 रन, राज कुमार ने 28 रन और राहुल यादव ने 47 रन बनाए। अकादमी ने 31.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 183 रन बनाए। शिव लाल अकादमी की ओर से गेंदबाजी में पीवाई ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव लाल अकादमी ने 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से नमन सैन ने 20 रन, रोहित कुंडू ने 42 रन, रोहित और अभिजीत ने 25-25 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed