{"_id":"6a5fab3974d2195f9704e230","slug":"560-more-strips-of-counterfeit-blood-pressure-medication-seized-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-95201-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने वाली दवा की 560 और नकली स्ट्रिप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने वाली दवा की 560 और नकली स्ट्रिप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग ने टेल्मा-एएम नकली दवा मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नकली दवाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत ड्रग नियंत्रण विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। पहले पकड़ी गई नकली टेल्मा-एएम दवा मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के ओखला क्षेत्र से टेल्मा-एएम की 560 और नकली स्ट्रिप बरामद की गई हैं। वहीं, 323 तरह की एलोपैथिक दवाओं जब्त कर लिया। विभाग ने टेल्मा-एएम नकली दवा मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
हरियाणा सरकार नकली एवं मिलावटी दवाओं के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशानुसार राज्य ड्रग्स नियंत्रक रिपन मेहता के नेतृत्व में हरियाणा फूड एवं ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) द्वारा राज्यभर में अवैध दवा कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से गुरुग्राम क्षेत्र में संचालित अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय नकली दवा नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। दो दिन पहले एफडीए गुरुग्राम ने नकली टेल्मा-एएम टैबलेट के निर्माण एवं वितरण में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया।
दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचाईं जा रही थीं दवाएं
जांच में पता चला कि दिल्ली के ओखला स्थित एक बिना लाइसेंस वाले थोक विक्रेता के माध्यम से नकली दवाएं गुरुग्राम के मेडिकल स्टोरों तक पहुंचाई जा रही थीं। इस मामले में 19 जुलाई को सुव्रत को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से जुबैर को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान दिल्ली एवं गुरुग्राम एफडीए की टीम ने ओखला स्थित परिसर से 323 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं भी बरामद कीं, जिन्हें बिना वैध ड्रग लाइसेंस के रखा गया था। यह कार्रवाई 20 जुलाई देर रात 2:10 बजे तक चली।
विज्ञापन
उत्तराखंड में किया जा रहा है दवाओं का निर्माण
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी नकली दवाओं का निर्माण उत्तराखंड के रुड़की में किया जा रहा था। दवाएं पहले लखनऊ भेजी जाती थीं और इसके बाद विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती थीं। जांच में यह भी पता चला कि दवाओं की खेप को पकड़ से बचाने के लिए कूरियर सेवा का उपयोग नहीं किया जाता था, बल्कि बसों में रखकर भेजा जाता था। एफडीए गुरुग्राम की प्रवर्तन टीम, जिसमें अमनदीप चौहान, सुरेश कुमार एवं मुकेश कुमार, ड्रग्स नियंत्रक अधिकारी शामिल हैं, ने इन प्रमुख मामलों में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कराया है। इनमें से 10 गिरफ्तारियां सीधे तौर पर अमनदीप चौहान द्वारा जांच एवं फील्ड ऑपरेशन के दौरान की गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -
एफडीए गुरुग्राम की टीम ने हाल के वर्षों में कई बड़े मामलों का खुलासा कर नकली दवाओं के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। - अमनदीप चौहान, ड्रग्स नियंत्रक अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
टोफाजैक दवा की थी बरामद
वर्ष 2024 में गुरुग्राम के सेक्टर-39 स्थित एक मेडिकल स्टोर एवं आवासीय परिसर पर छापा मारकर गठिया रोग के उपचार में प्रयुक्त टोफाजैक दवा की 1,000 से अधिक नकली डिब्बियां बरामद की गईं। मौके से यूसुफ खान, मोहम्मद जुबैर और मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया, जबकि नियामत सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
हेड ऑन (सोमाट्रोपेन) इंजेक्शन रैकेट का खुलासा
वर्ष 2025 में एफडीए गुरुग्राम ने हेड ऑन (सोमाट्रोपेन) नामक नकली हार्मोन इंजेक्शन के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान कूरियर एवं अवैध वितरण चैनलों के माध्यम से संचालित नेटवर्क का पता लगाया गया। इस मामले में हरी ओम को गिरफ्तार किया गया, जबकि फरार आरोपी जतिन खन्ना की अग्रिम जमानत को 20 जुलाई 2026 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।
70 लाख रुपये की नकली माउंटजारो इंजेक्शन बरामद
अप्रैल 2026 में डीएलएफ फेज-4 एवं सेक्टर-69 में छापा मारकर नकली माउंटजारो (वजन कम करने एवं मधुमेह के उपचार में प्रयुक्त इंजेक्शन) का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 70 लाख रुपये मूल्य के नकली इंजेक्शन जब्त किए गए। इस मामले में अवि शर्मा और मुजामिल खान को मौके से गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।
-- -- -
ये भी जानें.....
19 जुलाई को एफडीए ने नकली दवा पकड़ी और एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 20 जुलाई को मुख्य आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया
20 जुलाई की रात 2:10 बजे तक दिल्ली के ओखला क्षेत्र में कार्रवाई हुई
ओखला से 560 नकली स्ट्रिप व 323 तरह की एलोपैथिक दवाओं जब्त कीं
जांच में उत्तराखंड के रुड़की में दवाओं के निर्माण का हुआ खुलासा
दवाइयों की सप्लाई लखनऊ से की जाती थी
कूरियर से नहीं बसों में भेजी जाती थी दवाइयां