{"_id":"6a5f8999d22fd54d5c0be8da","slug":"notice-issued-to-private-agency-for-negligence-in-sanitation-work-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-95215-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सफाई कार्य में लापरवाही पर निजी एजेंसी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सफाई कार्य में लापरवाही पर निजी एजेंसी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोन-4 में कम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और सफाई कर्मी मिलने पर नगर निगम की कार्रवाई
नंबर गेम- 5.30 लाख रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर जोन-4 में कार्यरत निजी एजेंसी केएस मल्टीफेसिलिटी सर्विसेज के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम ने कार्य आदेश और आरएफपी की शर्तों के उल्लंघन पर एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 5.30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।
अतिरिक्त निगम आयुक्त पूजा चांवरिया ने बताया कि एजेंसी को प्रतिदिन 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 70 सफाई कर्मी उपलब्ध कराने थे। निरीक्षण के दौरान कई दिनों तक निर्धारित संख्या से कम वाहन और कर्मचारी तैनात मिले। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी, जिसके बाद निगम ने कार्रवाई की। नगर निगम के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कमी के लिए एजेंसी पर 1.47 लाख रुपये और सफाई कर्मियों की कमी के लिए 3.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कुल प्रस्तावित जुर्माना 5,30,943 रुपये है।
निगम ने एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि तत्काल प्रभाव से अनुबंध के अनुसार सभी आवश्यक वाहन और सफाई कर्मी उपलब्ध कराए, ताकि जोन-4 में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे भी कार्रवाई और जुर्माना जारी रहेगा।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी एजेंसियों के खिलाफ नियमित निगरानी के आधार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।