{"_id":"6a2ffaa03db3ef691c0ddc1a","slug":"sky-academy-defeated-r-cube-by-four-wickets-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91515-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्काई अकादमी ने आर क्यूब को चार विकेट से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्काई अकादमी ने आर क्यूब को चार विकेट से दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आर क्यूब के राज कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की शतकीय पारी खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बैटल स्टेशन क्रिकेट मैदान पर सोमवार को स्काई क्रिकेट अकादमी और आर क्यूब क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए 40 ओवर के मैच में स्काई क्रिकेट अकादमी ने आर क्यूब क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर आर क्यूब अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवरों में 245 रन बनाए। आर क्यूब के राज कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा पलक्ष ने नाबाद 38 रन बनाए। स्काई अकादमी के दीपांशु सिंह ने 6 विकेट चटकाए। वहीं अथर्व गुप्ता और विहान ने 2-2 विकेट लीं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई अकादमी की ओर से डीटी ने 42 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली। संजीव कुमार ने बेहतरीन 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि वे रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। कप्तान अनय माहेश्वरी ने 24 रन और अंत में हरीश कुमार ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को 25.1 ओवर में ही जीत की दहलीज पार करा दी। आर क्यूब अकादमी की ओर से गेंदबाजी में सुधांशु और रोशन मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सत्यम कुमार और राज कुमार को एक-एक विकेट मिला।