{"_id":"6a2ff188aad0caf37c00cc64","slug":"slow-pace-of-work-becomes-a-source-of-trouble-for-motorists-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91498-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: काम की धीमी गति बनी वाहन चालकों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: काम की धीमी गति बनी वाहन चालकों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाबोदा मोड़ से बस अड्डा तक रोड पर चल रहा काम, वैकल्पिक मार्ग भी किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। डाबोदा मोड़ से फर्रुखनगर बस अड्डे तक बनाई जा रही नई रोड का निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य के धीमी गति व अव्यवस्था को लेकर काफी संख्या में लोग सोमवार को नपा कार्यालय पहुंचे। लोगों ने नपा अधिकारियों से मांग की है कि ठेकेदार पर काम में तेजी लाने का दबाव बनाया जाए। तब तक एक तरफ का रास्ता खोलकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि रोजाना के जाम से राहत मिल सके।
नपा कार्यालय में पहुंचे जयभगवान, परमजीत, शिव कुमार, रोहित शर्मा, राजेंद्र, जेपी मास्टर, सुरेंद्र नंबरदार, वेदप्रकाश, चिंटू सैनी, प्रवीण शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि ठेकेदार काम बेहद धीमी गति से कर रहा है। जिस कारण स्थानीय लोगों और रास्ते से आवागमन करने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि एक साइड का रोड भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जबकि दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है। नगर पालिका द्वारा किसानों को वैकल्पिक मार्ग देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन वह भी सोमवार को बंद कर दिया गया। इस वजह से रोजाना घंटों जाम की स्थिति बन रही है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर रोड बनाने के लिए रोड़ी तो डाली जा रही है लेकिन उस पर रेत या बजरी नहीं डाली जा रही। साथ ही रोलर भी नहीं चलाया जा रहा, जिससे सड़क समतल नहीं हो पा रही।
-- --
सोमवार की शाम तक एक तरफ का मार्ग खुलवा दिया जाएगा। अस्पताल, स्कूल व नगर पालिका मार्ग की साइड में रैंप भी बनवाया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। - योगेश राठी, म्यूनीसीपल इंजिनियर, फर्रुखनगर