{"_id":"6a54e5bf91b7dafb0c02049c","slug":"smart-traffic-signals-will-be-installed-at-five-intersections-including-the-district-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94343-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला नागरिक अस्पताल समेत पांच चौराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला नागरिक अस्पताल समेत पांच चौराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मांग पर जीएमडीए ने शुरू की तैयारी, यातायात सुचारू बनाने की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 चौक समेत पांच प्रमुख चौराहों पर नए स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाएगा। यह निर्णय पुलिस विभाग की मांग पर लिया गया है। इससे व्यस्त चौराहों पर यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
यातायात पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल चौक सेक्टर-10, सिकंदरपुर बढ़ा, एनएच-48 स्थित वाटिका नेक्स, बाबूपुर चौक और पारस चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का अनुरोध किया है। इसमें जिला नागरिक अस्पताल चौक सबसे महत्वपूर्ण है, जहां अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, एंबुलेंस और आम वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। सिग्नल लगने से यहां ट्रैफिक संचालन अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। पुलिस विभाग की मांग पर जीएमडीए इसे सिरे चढ़ाने में जुट गया है। पुलिस विभाग ने यातायात सर्वे और स्थानीय जरूरतों के आधार पर इन चौराहों पर सिग्नल लगाने का प्रस्ताव जीएमडीए को भेजा था। ट्रैफिक सिग्नल शुरू होने से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। जीएमडीए की योजना है कि इन सिग्नलों के साथ भविष्य में जरूरत के अनुसार सिग्नल लगाने की टेंडर कर दिया जाए। इससे जीएमडीए को बार-बार टेंडर करने की जरूरत नहीं होगी। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग की मांग पर इसे सिरे चढ़ाया जा रहा है। जीएमडीए ने पहले भी शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगवाए हैं।
एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से लैश होंगे
जीएमडीए के सेक्टर-1 से 55 तक 111 जंक्शन और सेक्टर-58 से 115 तक में 29 जंक्शन पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) से लैश हैं। यह सिग्नल वाहनों के दबाव को समायोजित करने और ट्रैफिक संचालन के लिए स्वत: ग्रीन लाइट की अवधि बढ़ा देता है। सभी ट्रैफिक लाइटें जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से इंटीग्रेट हैं। नए स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल में भी इसी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।