सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SRY gene test mandatory for female athletes.

Gurugram News: महिला खिलाड़ियों का एसआरवाई जीन टेस्ट जरूरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
SRY gene test mandatory for female athletes.
विज्ञापन
एएफआई ने जारी किए निर्देश, 24 से 28 जून तक होगी 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्ययी सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगितासंवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने कहा है कि 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्ययी सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए एसआरवाई जीन टेस्ट जरूरी होगा। एएफआई के कार्यवाहक सचिव जी. श्रीनिवास पटनायक ने बताया कि 24 से 28 जून तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला एथलीटों को परीक्षण और पहचान सत्यापन के लिए अपना मूल पासपोर्ट और एएफआई यूआईडी कार्ड साथ रखना होगा। जिन खिलाड़ियों के पासपोर्ट पहले से एएफआई के पास जमा हैं, उनके दस्तावेजों की प्रतियां संघ के अधिकारी परीक्षण स्थल पर उपलब्ध कराएंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव अर्जुन ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की महिला खिलाड़ी भी भाग ले रहीं हैं। खिलाड़ियों को परीक्षण से पहले एएफआई से अधिकृत पत्र प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed