सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students flocked to BCA and BBA, with applications far exceeding the number of seats.

Gurugram News: सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय में दाखिले की होड़, बीसीए और बीबीए के लिए उमड़े छात्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Students flocked to BCA and BBA, with applications far exceeding the number of seats.
विज्ञापन
- सीमित सीटों के मुकाबले कई गुना आवेदन- नए सत्र से तीन नए पाठ्यक्रम भी होंगे शुरू
Trending Videos


मिशन एडमिशन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। कॉलेज में बीसीए, बीबीए और कला संकाय के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीमित सीटों के मुकाबले कई गुना अधिक आवेदन आने से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीबीए पाठ्यक्रम में 60 सीटों के लिए 1171 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि बीसीए की 120 सीटों के लिए 1181 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं कला संकाय की 400 सीटों के लिए 1377 आवेदन आए हैं। इससे पता चलता है कि विद्यार्थियों में इन कोर्सों को लेकर लगातार रुचि बढ़ रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि बेहतर पढ़ाई का माहौल, अनुभवी शिक्षक और इन कोर्सों के बाद करियर के अच्छे अवसर मिलने की संभावना के चलते छात्र इन पाठ्यक्रमों को चुन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के लिए शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम
नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को अधिक विकल्प देने के लिए कॉलेज में तीन नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। इनमें जूलॉजी में मेजर, एमएससी फिजिक्स और एमएससी केमिस्ट्री शामिल हैं। कॉलेज की प्राचार्या नीलम दहिया ने बताया कि नए कोर्स शुरू होने से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए जिले में ही बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन

--------- स्वरांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed