{"_id":"6a2174eec7363ffb790c8034","slug":"video-two-players-from-gurugram-will-participate-in-state-level-chess-competition-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम के दो खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम के दो खिलाड़ी दिखाएंगे दम
गुरुग्राम। हरियाणा शतरंज संघ के तत्वावधान में 6 और 7 जून को करनाल में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 60 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
जिले की ओर से पुरुष वर्ग में निमय अग्रवाल तथा महिला वर्ग में श्रेया पिपलानी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। दोनों खिलाड़ी जिले के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली हैं और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने कहा कि करनाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।