सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A SAF constable brutally beat his wife and burned her with a hot iron; he suspected the couple's character.

Gwalior News: SAF आरक्षक ने बेरहमी से मारपीट कर गर्म प्रेस से पत्नी को जलाया, महिला चीखती रही और वो मारता रहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 12:30 PM IST
A SAF constable brutally beat his wife and burned her with a hot iron; he suspected the couple's character.

ग्वालियर में SAF जवान ने अपनी पत्नी को बेल्ट से पीटा और सिर दीवार पर पटका। इसके बाद गर्म प्रेस से दोनों हाथों और पीठ को कई जगह दाग दिया। गंभीर रूप से घायल महिला अगले दिन किसी तरह मायके पहुंची। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

माधौगंज पुलिस के मुताबिक पीड़िता पूजा परिहार निवासी बिजौली, ग्वालियर की शादी राजेंद्र परिहार उर्फ राजू से हुई है। राजेंद्र 13वीं बटालियन के सी-12 क्वार्टर नंबर 501 में रहता है और एसएएफ जवान के पद पर तैनात है। पूजा रोजाना की तरह खाना खाने के बाद करीब 11:30 बजे घर के नीचे बने पार्क में टहलने गई थी। रात करीब 12:10 बजे पति राजेंद्र का फोन आया और उसने तुरंत घर लौटने के लिए कहा। आरोप है कि घर पहुंचते ही राजेंद्र ने पूजा से पूछताछ शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि वह पार्क में छिपकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। पूजा ने इनकार किया तो वह गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेल्ट, लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, महिला ने की शादी का झांसा देकर अस्मत लूटने की शिकायत

गुस्से में पागल हुआ पति
मारपीट के दौरान आरोपी पति ने पत्नी के बाल पकड़कर उसका सिर पूरी ताकत से दीवार पर दे मारा। इससे बाईं आंख के पास गंभीर सूजन आ गई और नाक-मुंह से खून बहने लगा। माथे, पेट और पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मारपीट के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने कपड़े प्रेस करने वाली आयरन चालू की। गर्म होने पर पत्नी को जमीन पर गिराकर दोनों हाथों और पीठ पर कई बार दाग दिया। महिला दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।

जान से मारने की धमकी दी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे रातभर घायल और जली हुई हालत में कमरे में बंद रखा। साथ ही धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मार देगा। डर और दर्द के बीच महिला पूरी रात घर में ही रही। राजेंद्र के ड्यूटी पर जाने के बाद पूजा किसी तरह मायके बिजौली पहुंची। वहां उसने मां और भाई को चोट और जलने के निशान दिखाए। परिजन उसे लेकर माधौगंज थाने पहुंचे, जहां उसने पूरी घटना पुलिस को बताई।

पति को किया गिरफ्तार
पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में शरीर पर गंभीर चोटों और गर्म प्रेस से जलने के निशान मिले। मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट और जलाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति राजेंद्र परिहार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घरेलू हिंसा, गंभीर मारपीट, गर्म प्रेस से जलाने और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी एसएएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महोबा: तीन साल पहले पत्नी-बेटियों की हत्या करने वाले दरिंदे को फांसी, कोर्ट ने कहा- यह है रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस

04 Jun 2026

डीह बाबा मंदिर का दीवार और चबूतरा तोड़ने पर हंगामा; VIDEO

04 Jun 2026

जिगना घाट पर पीपा पुल की हुई शुरूआत, सैयदराजा विधायक ने किया उद्घाटन; VIDEO

04 Jun 2026

कानपुर: ट्रक ड्राइवर से होमगार्ड का रुपये लेते वीडियो वायरल

03 Jun 2026

कानपुर: किसानों के लिए आसमान से बरसी राहत, धान की नर्सरी में मददगार होगी प्री मानसून की बारिश

03 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: स्टेट हाईवे किनारे बने नाले की पटिया में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल

03 Jun 2026

कानपुर: व्हाट्सएप स्टेटस लगा जिला पंचायत सदस्य के परिवार को मिली धमकी

03 Jun 2026
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर काशी में रक्तदान महाअभियान, 500 यूनिट का लक्ष्य; VIDEO

03 Jun 2026

प्रसूता व नवजात की मौतों पर सख्ती बरतने की मांग; VIDEO

03 Jun 2026

अजय राय ने कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी, भुगत रही जनता; VIDEO

03 Jun 2026

विवाहिता की मौत में पति, सास-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी; VIDEO

03 Jun 2026

कानपुर: व्यापारी ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

03 Jun 2026

सरैया आरओबी: ब्लॉक न मिलने से दूसरे दिन भी नहीं शुरू हुआ गर्डर रखने का काम

03 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में बिग लीग सीजन-2 के मैच के दौरान दमदार बल्लेबाजी करते खिलाड़ी

03 Jun 2026

कानपुर: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धूप निकलने से उमस से परेशान रहे लोग

03 Jun 2026

कानपुर: नाले की सफाई के बाद नहीं उठाई गई मिट्टी, लोगों को हो रही परेशानी

03 Jun 2026

कानपुर: रामादेवी रैंप पर मरम्मत का कार्य जारी, लोग बगल से निकल रहे

03 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में अफसरों पर भड़के सपा सांसद, बोले- ये रवैया ठीक नहीं

03 Jun 2026

एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, VIDEO

03 Jun 2026

बन्नादेवी थाना अंतर्गत एक लड़का-लड़की को बेल्ट से पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार

03 Jun 2026

Meerut: फलावदा पुलिस के साथ उत्पीड़न का आरोप लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला, बाग से लीची तोड़ने पर हुआ विवाद

03 Jun 2026

Lakhimpur Kheri: मृतक नीट छात्र के घर पहुंचे सांसद संजय सिंह, परिजनों को बंधाया ढांढस, सरकार पर साधा निशाना

03 Jun 2026

फरीदाबाद के पोलैंड में चमके दीपेश मोर, पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

03 Jun 2026

गुरुग्राम में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल पांच हजार का इनामी बदमाश, 17 प्राथमिकी दर्ज

03 Jun 2026

Muzaffarnagar: भोपा गंग नहर में होमगार्ड ने लगाई छलांग, तलाश जारी

03 Jun 2026

Meerut: ट्रेन में पहले घुसने की जद्दो-जहद ने सुरक्षा मानकों को पीछे धकेला, भीड़ में दबी रह गई लापरवाही

03 Jun 2026

Meerut: जल्दी की होड़ में जान से खिलावाड़, ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन का इंतज़ार करते दिखे अभ्यार्थी

03 Jun 2026

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन; VIDEO

03 Jun 2026

रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब में डूब गया मैकेनिक, VIDEO

03 Jun 2026

खंडवा आगकांड: 19 परिवारों से मिले सांसद-विधायक, राहत सामग्री बांटकर दिया भरोसा

03 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed