{"_id":"6a212329095ccb71ee0a346e","slug":"video-candidates-find-tgt-exam-easy-at-24-centres-across-kanpur-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: टीजीटी परीक्षा में दिखा अभ्यर्थियों का उत्साह, आसान पेपर से खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: टीजीटी परीक्षा में दिखा अभ्यर्थियों का उत्साह, आसान पेपर से खिले चेहरे
शहर के 24 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष नजर आया। अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया।
गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य रहा और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछे गए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र में कठिन सवालों की संख्या कम रही, जिससे समय प्रबंधन करने में आसानी हुई।
परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था। इसी वजह से अधिकांश अभ्यर्थियों ने लगभग 125 प्रश्नों का उत्तर दिया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि आसान प्रश्नपत्र और पर्याप्त समय मिलने से उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और निर्धारित नियमों का पालन कराया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी प्रश्नपत्र और संभावित कटऑफ को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।