{"_id":"6a211f14e794f576000328c4","slug":"video-video-katata-ka-bcana-ma-palta-bika-valdaga-karagara-ka-mata-chhaha-sal-pahal-haii-tha-shatha-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, वेल्डिंग कारीगर की मौत, छह साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, वेल्डिंग कारीगर की मौत, छह साल पहले हुई थी शादी
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर सिधौरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक वेल्डिंग कारीगर की मौत हो गई। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घेषित कर दिया। युवक हेल्मेट नहीं लगाए हुए था।
ग्राम पंचायत बसंतपुर कालिका के मजरा मंगलीनाथ निवासी अनिल कुमार (28) रिखीगांव में वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह बाइक से दुकान का सामान लेने नानपारा जा रहे थे। सिधौरा गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने पर उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक पलट गई। युवक हेल्मेट नहीं लगाए हुए था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले गए, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार अनिल की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी पूजा, चार वर्षीय पुत्र सरोज और दो वर्षीय पुत्री मधु हैं। अनिल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कोतवाली नानपारा के इंस्पेक्टर राजनाथ ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।