{"_id":"6a212520126d42ae6a0fce5f","slug":"video-minister-yogendra-upadhyay-highlights-centres-12-year-achievements-in-kanpur-press-meet-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की प्रेसवार्ता, गिनाईं उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की प्रेसवार्ता, गिनाईं उपलब्धियां
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को छावनी स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं, रोजगार सृजन, किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा युवाओं के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास और सुशासन के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।