फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thar driver who rammed into the car arrested.

Gurugram News: कार में टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Thar driver who rammed into the car arrested.
ओल्ड जेल चौक के पास का मामला, नशे में था कार चालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शिवाजी नगर क्षेत्र के ओल्ड जेल चौक के पास शराब के नशे में बलेनो गांव कार में टक्कर मारने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है। 17 जुलाई को शिवाजी नगर थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सुबह करीब 4:30 बजे दो बच्चों और एक रिश्तेदार के साथ बलेनो कार से घूमने के लिए निकली थीं। सुबह करीब 4:40 बजे जब कार ओल्ड जेल चौक से राजीव चौक की ओर मुड़ रही थी, तभी राजीव चौक की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे थार चालक ने उनकी कार के ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो कार उछलकर डिवाइडर से जा टकराई और थार पलट गई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थार चालक शराब के नशे में था और दुर्घटना के बाद गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक रोहित यादव (23), निवासी संजय ग्राम कॉलोनी, सेक्टर-13, गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल की गई थार को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed