फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hockey players displayed their prowess on the second day as well.

Gurugram News: दूसरे दिन भी हॉकी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 18 Jul 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Hockey players displayed their prowess on the second day as well.
आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में बलबीर सिंह, मोहम्मद शाहिद और केडी सिंह बाबू टीमों की जीत
विज्ञापन

नंबर गेम -10 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में आयोजित आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए मुकाबलों में सीनियर बलबीर सिंह, मोहम्मद शाहिद और केडी सिंह बाबू टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। चार दिवसीय सिक्स-ए-साइड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।



दिन का पहला मुकाबला एमके कौशिक और सीनियर बलबीर सिंह टीम के बीच खेला गया। इस मैच में बलबीर सिंह टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला मेजर ध्यानचंद और मोहम्मद शाहिद टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में मोहम्मद शाहिद टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया। तीसरे मुकाबले में गुरबख्श सिंह और केडी सिंह बाबू टीम आमने-सामने थीं। पहले हाफ की समाप्ति तक गुरबख्श सिंह टीम 3-2 से आगे थी लेकिन दूसरे हाफ में केडी सिंह बाबू टीम ने दमदार वापसी करते हुए दो गोल दागे और मुकाबला 4-3 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन




मैचों का शुभारंभ भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी अजीत सिंह व हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट नितिन भारद्वाज ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं और सभी टीमों के बीच लीग आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर हॉकी प्रशिक्षक अशोक कुमार, निर्मला डागर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान महेंद्र सिंह, नरेश सैनी, सागर सैनी, उज्ज्वल सिंह, आशु, पवन यादव, राजकुमार, पायल, मनीषा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed