फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Life-threatening attack on bus conductor; threatened for refusing to withdraw complaint.

Gurugram News: बस कंडक्टर पर जानलेवा हमला, शिकायत वापस न लेने पर दी धमकी

Sat, 18 Jul 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Life-threatening attack on bus conductor; threatened for refusing to withdraw complaint.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना क्षेत्र में स्कूल बस के कंडक्टर पर दो अज्ञात युवकों ने डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को पहले रास्ते में रोककर बाइक की चाबी निकाल ली और मारपीट करते हुए शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हरचंदपुर गांव निवासी राजपाल ने बताया कि वह एलएफसीएस स्कूल की बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत हैं। 14 जुलाई की सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। दोहला रोड स्थित स्कूल के पास पहुंचने पर सडक़ पर खड़े दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने बाइक की चाबी निकालकर डंडों से उस पर हमला कर दिया और उसे बाइक से नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन

राजपाल के अनुसार, मारपीट के दौरान दोनों युवक उसे धमकाते हुए कह रहे थे कि यदि उसने दोबारा दीपक और दिनेश के खिलाफ शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी मौके से सोहना की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्कूल की एक वैन मौके पर पहुंची और घायल राजपाल को सरकारी अस्पताल सोहना में भर्ती कराया। बाद में उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि हमला उसके भाई के बेटे दीपक और दिनेश ने करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed