हाईवे पर मौत का तार लटका!: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा 12 KM लंबा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन; रुट डायवर्ट भी फेल
Delhi-Jaipur Highway Traffic Jam: दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर शनिवार को नरसिंहपुर के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर गई। गनीमत रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर शनिवार को नरसिंहपुर के पास 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन अचानक टूटकर मुख्य कैरिजवे पर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात रोक दिया गया। इससे हाईवे करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
नरसिंहपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिरा। तार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल पुलिस तथा बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, गुरुग्राम पुलिस और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को हाईटेंशन लाइन से दूर रखा।
बिजली निगम की तकनीकी टीम ने सबसे पहले संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई और इसके बाद टूटे हुए तार को हटाया। करीब 4.15 बजे तार हटाकर यातायात के लिए वाहनों के लिए हाईवे खोला गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जयपुर से दिल्ली की ओर आने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया।
इससे कुछ ही मिनटों में नरसिंहपुर से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक करीब 10 से 12 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। वीकेंड होने के कारण हाईवे पर पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक था, जिसके चलते हजारों वाहन चालक और यात्री काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इसका असर हाईवे के आसपास के मार्गों पर भी देखने को मिला। हालांकि घटना स्थल के आसपास कुछ देर तक ट्रैफिक का दबाव बना रहा। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते यातायात रोक दिए जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
गुरुग्राम-सोहना हाईवे, एसपीआर समेत अन्य सड़कों पर भी लगा जाम
हाईवे पर तार गिरने से दिल्ली-जयपुर और जयुपर से दिल्ली की ओर वाहनों की लंबी लाइन में लग गई। पुलिस से रुट डायवर्ट कर जाम दूर करने का प्रयास किया लेकिन इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।