{"_id":"6a5b9d6037eaf72e9a02ae93","slug":"the-odyssey-box-office-collection-know-christopher-nolan-film-total-earning-2026-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Odyssey Collection: क्या 'द ओडिसी' को मिला वीकएंड का फायदा? जानिए फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
The Odyssey Collection: क्या 'द ओडिसी' को मिला वीकएंड का फायदा? जानिए फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:06 PM IST
सार
The Odyssey Box Office Day 2: नई रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' की खूब चर्चा है। भारत में भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आ रहा है। यही वजह है कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
द ओडिसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। दूसरे दिन इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता नजर आ रहा है। जानिए शनिवार का फिल्म का कलेक्शन।
2 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू
- फोटो : X
'द ओडिसी' का कलेक्शन
आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 16.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। ओपनिंग डे पर इसने 16.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 32.33 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म रविवार को और ज्यादा कमाई करेगी। फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है।
'द ओडिसी' की स्टारकास्ट
इस फिल्म में हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। इसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है, उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ओडिसी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
'द ओडिसी' की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है। कहानी में ट्रोजन का युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसीस अपने देश लौटना चाहते हैं। उनकी घर लौटने की इस यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आते हैं। 10 वर्ष बाद वह अपने राज्य लौटता है। दर्शकों को फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धमाल 4' पर पड़ा फिल्म का असर
‘द ओडिसी’ से आने से बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ की कमाई पर असर दिख रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन यानी आज शनिवार को 7.18 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका कुल कलेक्शन 108.68 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।