फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The odyssey Day 1 Collection Movie Directed By Christopher nolan Matt Damon Tom Holland Anne Hathaway

The Odyssey: क्या भारतीय दर्शकों को पसंद आई नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’? जानें पहले दिन किया कितना कलेक्शन

Fri, 17 Jul 2026 06:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Jul 2026 06:21 PM IST
सार

The odyssey Day 1 Box office Collection: हॉलीवुड के चर्चित निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का देश और दुनिया भर के फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। आज यह फिल्म सिनेमाघराें रिलीज हो चुकी है। जानिए, पहले दिन इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
The odyssey Day 1 Collection Movie Directed By Christopher nolan Matt Damon Tom Holland Anne Hathaway
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'द डार्क नाइट', 'इंसेप्शन',  'इंटरस्टेलर' और 'ओपेनहाइमर' जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों को निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने अलग ही अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया था। दर्शक उनकी फिल्ममेकिंग के कायल हो जाते हैं। आज उनकी फिल्म ‘द ओडिसी’ भी रिलीज हुई है। जानिए, क्या पहले दिन इस फिल्म भारतीय दर्शकों को प्रभावित किया? और कितना कलेक्शन भारत में पहले दिन किया है। 

विज्ञापन

 

The odyssey Day 1 Collection Movie Directed By Christopher nolan Matt Damon Tom Holland Anne Hathaway
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘द ओडिसी’ का पहले दिन का कलेक्शन 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पहले दिन अच्छी शुरुआती भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की है। इस फिल्म ने पहले दिन 6.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म वीकेंड पर भी अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है। दरअसल, ‘द ओडिसी’ को लेकर भारतीय दर्शकों को अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

The odyssey Day 1 Collection Movie Directed By Christopher nolan Matt Damon Tom Holland Anne Hathaway
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी? 
'द ओडिसी' की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है। कहानी में ट्रोजन का युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसीस अपने देश लौटना चाहते हैं। उनकी इस घर लौटने की यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आते हैं, 10 वर्ष बाद वह अपने राज्य लौटता है, इसके बाद भी फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन

The odyssey Day 1 Collection Movie Directed By Christopher nolan Matt Damon Tom Holland Anne Hathaway
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘द ओडिसी’ में नजर आए ये कलाकार 
इस फिल्म में हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है, उनके अभिनय को खूब सराह जा रहा है। 

The odyssey Day 1 Collection Movie Directed By Christopher nolan Matt Damon Tom Holland Anne Hathaway
फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : साभार-@imdb

क्या ‘धमाल 4’ की कमाई पर पड़ा असर 
‘द ओडिसी’ से आने से बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ की कमाई पर असर दिख रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी आज शुक्रवार को 2.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि इसने 7वें दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed