फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brenda Fricker Actress Worked In Home Alone 2 Passes Away At The Age Of 81

Brenda Fricker: 'होम अलोन 2' फेम एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर का निधन, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Fri, 17 Jul 2026 06:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Jul 2026 06:58 PM IST
सार

Actress Brenda Fricker Passes Away: हॉलीवुड की दुनिया ने एक उम्दा कलाकार को खो दिया। एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर का निधन हो गया है। इस अदाकारा ने अपने करियर में कई बेहतरीन रोल किए थे। 
 

विज्ञापन
Brenda Fricker Actress Worked In Home Alone 2 Passes Away At The Age Of 81
हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने ‘होम अलोन 2’, ‘माई लेफ्ट फुट’ जैसी फिल्में की। ‘कैजुअल्टी’ जैसी ड्रामा सीरीज की। उन्हें ‘माई लेफ्ट फुट’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। 

विज्ञापन


थिएटर से की थी करियर की शुरुआत 
ब्रेंडा फ्रिकर का जन्म डबलिन में हुआ था। उन्होंने थिएटर से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा। आगे चलकर वह फिल्मों में अभिनय करने लगीं। साल 1977 में ब्रेंडा फिल्म 'कोरोनेशन स्ट्रीट' में नजर आईं। साल 1978 में 'प्ले फॉर टुडे' और 'लिकिंग हिटलर' में भी उन्होंने काम किया। 
विज्ञापन

साल 1990 में उन्होंने ‘माई लेफ्ट फुट’ के लिए ऑस्कर जीता था। यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस थीं। 

 

ये खबर भी पढ़ें: The Odyssey: क्या भारतीय दर्शकों को पसंद आई नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’? जानें पहले दिन किया कितना कलेक्शन

इन फिल्मों और टीवी सीरियल में भी किया काम 
ब्रेंडा फ्रिकर ने बीबीसी के लिए एक मेडिकल ड्रामा 'कैजुअल्टी' भी किया था, इसमें उन्होंने नर्स मेगन का रोल किया था। वह इस शो से कई वर्षों तक जुड़ी रहीं। दर्शक उनको 'होम अलोन 2’ (1992) के लिए भी याद करते हैं, समें उन्होंने पिजन लेडी नाम का किरदार किया था।  
ब्रेंडा के जाने से हाॅलीवुड फिल्मों के फैंस के बीच दुख की लहर दौड़ पड़ी है। कई सेलेब्स भी उनके निधन पर दुखी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed