{"_id":"6a5a141ebaf3a440630fbbe8","slug":"some-fans-booked-first-day-tickets-a-year-ago-for-christopher-nolan-tom-holland-movie-the-odyssey-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'द ओडिसी' के लिए क्रेजी दर्शक; कुछ प्रशंसकों ने फर्स्ड डे फर्स्ड शो के लिए सालभर पहले ही बुक कर लिए थे टिकट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'द ओडिसी' के लिए क्रेजी दर्शक; कुछ प्रशंसकों ने फर्स्ड डे फर्स्ड शो के लिए सालभर पहले ही बुक कर लिए थे टिकट
Fri, 17 Jul 2026 05:18 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
दर्शकों के बीच 'द ओडिसी' का क्रेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। आज 17 जुलाई को फिल्म ने दस्तक दे दी है। यह क्रेज दुनियाभर में हैं और फिल्म की रिलीज से काफी पहले से था। तभी तो आज रिलीज हुई इस फिल्म के लिए कुछ दर्शकों ने सालभर पहले ही यानी 2025 में टिकट बुक करा लिए थे। अब जब दर्शक फिल्म देखने जा रहे हैं तो मानो कोई उत्सव हो।
विज्ञापन
सालभर पहले ही बुक किए टिकट!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ दर्शक दावा करते दिख रहे हैं कि उन्होंने 'द ओडिसी' के एक साल पहले ही टिकट बुक कर लिए थे। लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के TCL चाइनीज थिएटर के ऑफिशियल X अकाउंट से एक पोस्ट में बताया गया है कि कई दर्शकों ने फिल्म के IMAX 70 एमएम फॉर्मेट में पहले दिन के पहले शो के लिए टिकट लगभग एक साल पहले ही खरीद लिए थे। एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने उन टिकटों की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिन्हें एक साल पहले खरीदा गया था।
विज्ञापन
फिल्म की थीम वाले कॉस्ट्यूम में पहुंचे दर्शक
इसके अलावा कुछ दर्शक आज जब सिनेमाघरो में यह फिल्म देखने के लिए जुटे तो फिल्म की थीम वाले कॉस्ट्यूम पहनकर पहुंचे। इससे पता चलता है कि क्रिस्टोफर नोलन की इस नई फिल्म को लेकर लोगों में कितना जबर्दस्त क्रेज और उत्सुकता थी। होमर की क्लासिक ग्रीक कविता से प्रेरित 'द ओडिसी' इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन नोलन ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा है। यह एक एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जो ओडिसियस की कहानी है।
विज्ञापन
As did I but only snagged for tomorrow!!! https://t.co/lQVMKoIbWO
— Saba Hamedy (@saba_h) July 17, 2026
Wearing my Odyssey cap from CinemaCon. pic.twitter.com/X9LCpZnZwp
— Simone Cromer 📽 (@TheatreofZen) July 16, 2026
भारत में भी क्रेज
भारत में भी इस फिल्म के लिए उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले क्रिस्टोफर नोलन भारत भी आए और उन्होंने मुंबई में फिल्म का विशेष प्रीमियर आयोजित किया। इस दौरान फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट भी उपस्थित रही। फिल्म में मैट डेमन ने ओडिसियस का रोल किया है, जबकि टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमैकस के रोल में हैं। 'द ओडिसी' पूरी तरह से IMAX फिल्म कैमरों से शूट की गई पहली फिल्म है।