फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Makers Released Controversial Movie Kala Hiran Teaser amid legal battle

सलमान खान की कानूनी लड़ाई के बीच विवादित फिल्म 'काला हिरण' का टीजर रिलीज; गवाह ने लगाया धमकी मिलने का आरोप!

Fri, 17 Jul 2026 06:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

Kala Hiran Film Teaser: विवादित फिल्म 'काला हिरण' का टीजर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म का दूसरा आधिकारिक टीजर है।

विज्ञापन
Makers Released Controversial Movie Kala Hiran Teaser amid legal battle
फिल्म 'काला हिरण' टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'काला हिरण' विवादों में हैं। कथित तौर पर इसे सलमान खान से जुड़े मामले पर आधारित बताया जा रहा है। फिल्म के खिलाफ सलमान खान अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं और उन्होंने याचिका दायर कर फिल्म 'काला हिरण- द बैटल फॉर लिगेसी' की शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इस कानूनी लड़ाई के बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा टीजर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


टीजर में दिखाई गई कोर्ट में बहस
सामने आए फिल्म के टीजर में कोर्टरूम का पूरा दृश्य है। टीजर में दिखाया गया है कि 'अयान खान' नाम के एक शख्स पर हिरण का शिकार करने का आरोप है। कोर्ट में बहस चल रही है। एक गवाह उस रात का मंजर बयां करता है। टीजर में कुछ विवादित बातें हैं। मुख्य किरदार सलमान खान से प्रेरित प्रतीत हो रहा है। उसके हाथ में अभिनेता के जैसा ब्रेसलेट है। टीजर में 'दबंग' और 'सिकंदर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
विवादित फिल्म का यह टीजर तब जारी किया गया है, जब दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की उस याचिका पर सुनवाई टाल दी है जिसमें उन्होंने इस प्रस्तावित फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। फिल्म बनाने वालों ने यह भी घोषणा की है कि 'काला हिरण- द बैटल फॉर लिगेसी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। 
 

फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में अभिनेता गोविंद नामदेव भी हैं, जो टीजर में बिश्नोई समाज के वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अयान खान का किरदार एक्टर काशिफ इकबाल खान ने अदा किया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान भरत एस श्रीनेत ने संभाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed