{"_id":"6a5a2a0113e44d824107869f","slug":"kalki-koechlin-reveals-a-producer-suggested-to-get-cosmetic-fillers-for-her-laugh-lines-comment-angered-her-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माता ने कल्कि केकलां को दिया था कॉस्मेटिक फिलर्स का सुझाव; असहज हो गई थीं अभिनेत्री, साझा किया किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
निर्माता ने कल्कि केकलां को दिया था कॉस्मेटिक फिलर्स का सुझाव; असहज हो गई थीं अभिनेत्री, साझा किया किस्सा
Fri, 17 Jul 2026 06:47 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:47 PM IST
सार
Kalki Koechlin: अभिनेत्री कल्कि केकलां ने हाल ही में एक फिल्म निर्माता के साथ हुए एक अजीब अनुभव के बारे में बताया। अभिनेत्री ने बताया कि एक सामान्य मीटिंग के दौरान निर्माता ने उन्हें ऐसा सुझाव दिया कि वे असहज हो गई थीं और काफी गुस्सा आया।
विज्ञापन
कल्कि केकलां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कल्कि केकलां ने हाल ही में बताया कि एक निर्माता ने उन्हें अपनी लाफ लाइंस के लिए कॉस्मेटिक फिलर्स करवाने का सुझाव दिया था। निर्माता ने यह बात अभिनेत्री से एक कैजुअल लंच मीटिंग के दौरान कही। वे काफी असहज हो गई थीं और गुस्सा भी आया। कल्कि ने बताया कि इस बात से उन्हें गुस्सा तो आया, लेकिन उन्होंने झगड़ा करने के बजाय मजाक में स्थिति को संभालने का फैसला किया।
विज्ञापन
प्रोड्यूसर की पत्नी से शुरू हुई थी बात
उस घटना को याद करते हुए कल्कि ने बताया कि बातचीत की शुरुआत प्रोड्यूसर की पूर्व पार्टनर के बारे में हुई थी, जो एक एक्ट्रेस हैं। कल्कि ने लिली सिंह के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे याद है कि मैं एक प्रोड्यूसर के साथ लंच कर रही थी और वह अपनी एक्स-पार्टनर के बारे में बात कर रहे थे, जो एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वे कह रहे थे कि उन्होंने बहुत ज्यादा बोटॉक्स करवा लिया था, जैसे कि वह थोड़ी ज्यादा ही क्रेजी हो गई थीं और वह बहुत खराब रहा था'।
विज्ञापन
बोलीं- 'मजाक में बात को टाल दिया'
कल्कि ने आगे कहा कि प्रोड्यूसर ने अचानक बातचीत का रुख उनके लुक की तरफ मोड़ दिया। एक्ट्रेस बोलीं, 'उन्होंने मुझे देखा और कहा, 'तुम्हें पता है, तुम्हें अपनी लाफ लाइंस के लिए फिलर्स करवाने चाहिए'। हालांकि, उस समय तो उन्होंने इस बात को हंसी में उड़ा दिया, लेकिन कल्कि ने माना कि इससे उन्हें बहुत बुरा लगा था। कल्कि ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं अंदर ही अंदर बहुत नाराज हो रही थी, लेकिन इसे मजाक में बदलने की कोशिश कर रही थी। साथ ही, मैं उन्हें सख्ती से देख भी रही थी। इसके बाद वे चुप हो गए और उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन लोगों का तरीका ही ऐसा होता है। वे बस ऐसे ही बातों-बातों में ऐसी टिप्पणियां कर देते हैं'।
विज्ञापन
बोलीं- 'कोई अफसोस नहीं'
अभिनेत्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने प्रोड्यूसर से सीधे तौर पर बात नहीं की? इस पर कल्कि ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई अफसोस नहीं है। इसके बजाय, उन्होंने इस अनुभव को अपने स्टेज शो 'आई एम ओके' के लिए एक कहानी में बदल दिया, जो मातृत्व और बच्चे के जन्म के बाद के अनुभवों पर आधारित है। उन्होंने कहा, 'मैंने उस कहानी को अपनी परफॉर्मेंस में शामिल किया और महिलाओं को यह बात बहुत अच्छी तरह समझ आती है। उन्हें पता है कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं'।
बताया क्यों नहीं दिया था रिएक्शन?
यह बताते हुए कि उन्होंने तुरंत कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, कल्कि ने कहा कि हर स्थिति में सीधे तौर पर आमना-सामना करना मुमकिन नहीं होता। काम की बात तो छोड़ ही दीजिए। हमारे परिवार में भी ऐसे लोग होते हैं, जिनसे हमारी राजनीतिक राय अलग होती है। हमें उनके साथ खाना खाना पड़ता है। हमें उनकी ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं, जिनसे शायद हम सहमत न हों। हम चुपचाप खाना खाकर आगे बढ़ जाते हैं, क्योंकि आपको यह चुनना होता है कि किन लड़ाइयों में उलझना है'।