फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel Slams Treatment Of Senior Stars Rohit Sharma and Virat Kohli

'हैरान हूं!', अमीषा पटेल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ हो रहे व्यवहार पर जताई चिंता; जानें पूरा मामला

Fri, 17 Jul 2026 06:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 17 Jul 2026 06:37 PM IST
सार

Ameesha Patel On Cricketers: अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने दोनों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर चिंता जताई है।
 

विज्ञापन
Ameesha Patel Slams Treatment Of Senior Stars Rohit Sharma and Virat Kohli
अमीषा पटेल, विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ किए जा रहे बर्ताव पर नाराजगी जताई है। अमीषा पटेल का यह पोस्ट रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 39 साल के रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेल सकते हैं।
विज्ञापन


अमीषा के ट्वीट में क्या है?
अमीषा पटेल ने एक्स पर लिखा 'यह ट्वीट बॉलीवुड से जुड़ा नहीं है। मैं काफी समय से यह देख रही थी, इसलिए आज ट्वीट करने का मन हुआ। मैं यह देखकर हैरान हूं कि क्रिकेट के इस दौर में, या मुझे कहना चाहिए 'क्रिकेट के बेरहम दौर' में, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर सुपरस्टार्स के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है। यह शर्मनाक है।'
विज्ञापन

 

Ameesha Patel Slams Treatment Of Senior Stars Rohit Sharma and Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI
रोहित और विराट के भविष्य पर सवाल
2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कई बार रोहित और विराट कोहली के भविष्य पर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि दोनों ने भारत की 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी, मगर दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के समय तक उनकी उम्र काफी ज्यादा हो जाएगी।
 

'यह पूरी तरह से अनुचित था', 'ओएमजी 2' में परेश रावल को क्रेडिट ना दिए जाने के इल्जाम पर बोले फिल्म के सह-निर्माता

2027 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जताई
ये दिग्गज खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं और उनकी फिटनेस, मोटिवेशन और फॉर्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि रोहित और कोहली दोनों ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जताई है। खबरों के मुताबिक रोहित का सफर अब खत्म होता दिख रहा है।

Ameesha Patel Slams Treatment Of Senior Stars Rohit Sharma and Virat Kohli
रोहित शर्मा - फोटो : IANS
रोहित के भविष्य पर खतरा
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में रोहित का प्रदर्शन मुश्किल भरा रहा है। रोहित को भारत की भविष्य की योजनाओं के बारे में बता दिया गया है। कहा जा रहा है कि सेलेक्टर और हेड कोच गौतम गंभीर यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों पर विचार कर रहे हैं।
अगर खबरें सही हैं, तो हो सकता है कि रोहित भारतीय जर्सी में अपना आखिरी मैच खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed